UP बजट सत्र: विधानसभा के बाहर सपा का विरोध प्रदर्शन, शिवपाल के नेतृत्व में धरने पर बैठे विधायक, देखें वीडियो
यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले लखनऊ में विधानसभा के बाहर विपक्ष का जोरजार प्रदर्शन देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए हैं। आपको बता दें, विधानसभा मार्शल ने मीडिया को हटने के लिए कहा है। मीडिया को कवरेज करने से रोका जा रहा है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Samajwadi Party (SP) MLAs protest against the state government, outside the state assembly in Lucknow ahead of the commencement of the Assembly Session. pic.twitter.com/eeJmldLVMv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2023
Comments
Post a Comment