पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के झुपरी बाजार में भीषण आग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। खबरों की मानें तो आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH | West Bengal: Massive fire breaks out in Jhupri Market, Kolkata; police and fire tenders are present on the spot. pic.twitter.com/E2LutX7CP1
— ANI (@ANI) January 12, 2023
Comments
Post a Comment