चीन पर चर्चा की मांग पर संसद में संग्राम! गांधी प्रतिमा के सामने विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, सोनिया गांधी भी हुईं शामिल
तवांग झड़प, महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार की चुप्पी को लेकर एक बार फिर संसद में हंगामा देखने को मिला है। चीन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध जताया। इस धरने में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। आपको बता दें, इस धरन प्रदर्शन में 12 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हैं।
सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
-
प्रदर्शन के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि चीन द्वारा सीमा पर अतिक्रमण गंभीर चिंता का विषय है।
-
उन्होंने कहा कि जनता और संसद को सीमा पर वास्तविक स्थिति का पता नहीं लग पा रहा है।
-
सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी है और संसद में चीन के अतिक्रमण पर चर्चा नहीं करवा रही है। इस दौरान सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से सवाल किया कि सरकार इस पर जवाब क्यों नहीं दे रही है।
-
सोनिया गांधी ने कहा कि संसद में चीन पर चर्चा न कराना सरकार द्वारा लोकतंत्र का निरादर है। सरकार विपक्ष को टारगेट करती है।
क्या मोदी सरकार, देश के 135 करोड़ लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं?: कांग्रेस
आपको बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों को बुलाया था। खड़गे ने समान विचारधारा वाली 12 पार्टियों को संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन के लिए बुलाया था।
वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- संसद का सत्र 15 दिनों से चल रहा है। देश और जनता के मुद्दे- राष्ट्रीय सुरक्षा, चीनी अतिक्रमण, महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार बहस करने से भाग रही है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या मोदी सरकार, देश के 135 करोड़ लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं? कांग्रेस ने आगे कहा कि संसद में चर्चा करिए, ताकि पूरा देश एकसाथ चुनौती का मिलकर मुकाबला करे।
संसद का सत्र 15 दिनों से चल रहा है।
— Congress (@INCIndia) December 21, 2022
देश और जनता के मुद्दे- राष्ट्रीय सुरक्षा, चीनी अतिक्रमण, महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार बहस करने से भाग रही है।
क्या मोदी सरकार, देश के 135 करोड़ लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं?
संसद में चर्चा करिए, ताकि पूरा देश एकसाथ चुनौती का मिलकर मुकाबला करे। pic.twitter.com/mzV6nvS0Jw
Comments
Post a Comment