असम के जोरहाट जिले में एक तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक तेंदुए के हमले में तीन वनकर्मियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए। वन अधिकारियों ने कहा, एक तेंदुए ने सोमवार को जोरहाट के चेनिजन में वन अधिकारियों और वर्षा वन अनुसंधान संस्थान के निवासियों पर हमला किया। एक वन अधिकारी ने कहा कि जंगल से मानव आवास में घुसे तेंदुए ने बिना उकसावे के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।
#WATCH | Assam: 13 persons including three forest staff were injured after being attacked by a leopard in Jorhat. All injured persons were immediately admitted to a local hospital. All the injured persons are out of danger: Mohan Lal Meena, SP, Jorhat (26.12) pic.twitter.com/TQ92Z248NR
— ANI (@ANI) December 27, 2022
वन अधिकारियों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में तेंदुए को परिसर में घूमते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं, एक अन्य वीडियो में तेंदुए को कांटेदार तार की बाड़ पर कूदते और एक चार पहिया वाहन पर हमला करते हुए दिखाया गया। आरएफआरआई जंगलों से घिरे जोरहाट के बाहरी इलाके में स्थित है और माना जाता है कि तेंदुए ने वहीं से परिसर में घुसपैठ की थी।
Comments
Post a Comment