मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर के बाद बॉलीवुड समेत पूरा देश शोक में डूब गया है। लता दीदी से जुड़ी यादें हर कोई साझा कर रहा है।
मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। उन्हें भारत रत्न दिए जाने का वीडियो सामने आया है। नीचे दिए लिंक में आप देख सकते हैं। यह वीडियो 2001 का है, जब उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
#WATCH Melody queen Lata Mangeshkar awarded the nation's highest civilian honour, Bharat Ratna in 2001
— ANI (@ANI) February 6, 2022
(ANI Archive) pic.twitter.com/khw3OZTMjG
लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गई थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके परिवार की ओर से बयान आया था कि लता मंगेशकर में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। परिवार की ओर से कहा गया था कि उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया ताकि उनकी ठीक से देखभाल की जा सके। तबसे अब तक वह अस्पताल में ही भर्ती थीं।
Comments
Post a Comment