काफी लंबे समय से धरती के लिए छुद्र ग्रह यानी एस्टेरॉयड को खतरा बताया जा रहा है। इतिहास की बात करें तो कहा जाता है कि इससे पहले जब विशाल एस्टेरॉइड पृथ्वी से टकराया था तब धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब नासा ने बताया है कि 11 फरवरी को पृथ्वी के बेहद नजदीक से एक छुद्र ग्रह गुजरेगा। अगर ये पृथ्वी से टकरा गया तो आ जाएगी तबाही।
इस एस्टेरॉइड का साइज अम्पायर स्टेट बिल्डिंग से काफी बड़ा है। साथ ही ये सिर्फ कुछ ही हफ़्तों में पृथ्वी के नजदीक होगा। इसका नाम 138971 (2001 CB21) रखा गया है। साथ ही इसे नासा ने भी संभावित खतरों में गिना है. इसकी चौड़ाई 4 हजार 2 सौ 65 फ़ीट है। इसे नासा ने पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरने वाले एस्टेरॉइड की लिस्ट में रखा है। ये वैसे तो पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरने वाले एस्टेरॉइड में से एक है लेकिन असल में ये पृथ्वी से तीन मिलियन मील दुरी से गुजरेगा।
Comments
Post a Comment