भारत बंद के बीच गाजीपुर बॉर्डर से सामने आया अनोखा वीडियो! होली के गानों पर डांस कर किसान कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के आज चार महीने पूरे हो गए हैं। किसानों ने भारत बंद बुलाया है। देशभर में किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारद बंद का असर देखा जा रहा है। वहीं, दिल्ली की सीमाओं पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान डांस कर कृषि कानूनों का विरोध जता रहे हैं।
#WATCH A group of protesters sing and dance at Ghazipur border (Delhi-UP) during 12-hour 'Bharat Bandh' called by Samyukt Kisan Morcha against Centre's Farm Laws pic.twitter.com/gkPWwKnTiP
— ANI (@ANI) March 26, 2021
गाजीपुर बॉर्डर बंद है। कोई दिल्ली की न ओर आ सकता है और न ही कोई दिल्ली से जा सकता है। किसान सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment