वीडियो: कभी खत्‍म नहीं हो सकता कोरोना वायरस, लॉकडाउन ही है बचने का एकमात्र उपाय!

कोरोना वायरस के खत्म होने को लेकर WHO का कहना है कि कोरोना वायरस को खत्‍म करना नामुमकिन है। डब्‍लूएचओ के इमरजेंसी प्रोग्राम के मुखिया डॉक्‍टर माइक रेयान ने जेनेवा में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कोविड-19 पर अहम बातें कहीं। उन्‍होंने कहा, 'वर्तमान स्थिति में तो ऐसा नहीं लगता कि यह वायरस कभी खत्‍म हो सकेगा। हम इस वायरस को खत्‍म कर पाएंगे, ऐसा मुश्किल है।' उन्‍होंने कहा कि इनफेक्‍शन के क्‍लस्‍टर्स को कम करके इस वायरस के सबसे बुरे प्रभाव से दुनिया को बचाया जा सकता है। डॉक्‍टर रेयान के मुताबिक वायरस की सेकेंड पीक आने वाली है और लॉकडाउन अपनाकर वायरस के दुष्‍प्रभाव से बचा जा सकेगा।

Comments