बिग बी यानी अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दिनों में तरह-तरह की एक्टिविटी के जरिए अपने प्रशंसकों का मन बहला रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड के प्रिंस चार्मिंग ऋषि कपूर के देहांत के बाद वे दुखी हैं। उन्होंने ही सबसे पहले देश को ऋषि कपूर के निधन की खबर दी थी, इसके बाद उन्होंने एक बेहद भावुक पोस्ट अपने ब्लॉग में लिखा था। और अब उन्होंने एक वीडियो में एक पुराने लोकप्रिय गीत को अपनी आवाज देकर ऋषि कपूर को याद किया है।
T 3517 - Waqt ne kiya kya haseen sitam .. Tum rahe na tum, Hum rahe na hum .. pic.twitter.com/JhDPneL3V8
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 1, 2020
उन्होंने एक पोस्ट से भी ऋषि कपूर को याद किया था। उन्होंने लिखा था कि वे अस्पताल में दिवंगत दिग्गज स्टार से कभी नहीं मिले क्योंकि वह कपूर के मुस्कुराते चेहरे पर कभी दर्द नहीं देखना चाहते थे। मुस्कुराता हुआ करुण चेहरा। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैं जब भी राज जी के चेंबूर स्थित उनके घर देवनार कॉटेज गया, मैंने उन दुर्लभ क्षणों में उन्हें एक युवा ऊर्जावान, चुलबुले, अपनी आंखों में शरारत लिए चिंटू के रूप में देखा।" वह पूरी पोस्ट आप यहां नीचे दिए लिंक में पढ़ सकते हैं।
Also Read: ऋषि कपूर के बारे में अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखे भावुक नोट, बताया क्यों कभी अस्पताल नहीं गए मिलने
Comments
Post a Comment