प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके पीछे मकसद सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करना था। लेकिन सिर्फ 3 दिन में ही भुखमरी के मुहाने पर पहुंचे हजारों कामगार अपने घरों को पैदल कूच करने को मजबूर हैं। इन वीडियो से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के उस दावे की पोल भी खुल गई है जिसमें कहा गया था कि इन मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है
वहीं कांग्रेस ने भी एक वीडियो ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस घोषणा की आलोचना की है जिसमें कहा गया था कि इन प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी आपकी सारी घोषणाएं धरी की धरी रह गईं! अमल के नाम पर शुन्य बटे सन्नाटा! ये बेचारे कल भी पैदल थे और आज भी, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला!! pic.twitter.com/uwSIHT2uac
— UP East Congress (@INCUPEast) March 27, 2020
दिल्ली-यूपी बॉर्डर। अभी भी मजदूर पैदल सैकड़ों किमी चलकर अपने घरों को जाने को मजबूर हैं।सरकार को पलायन के मामले को संजीदगी से लेना चाहिए। #LockdownWithoutPlan pic.twitter.com/9VQkA6PnkD
— Congress Social Media Department (@INCSMDept) March 27, 2020
नीचे दी गई खबर में देखिए इनके पैदल मार्च की तस्वीरें
Also Read: कोरोना लॉकडाउन: बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन जारी, सैकड़ों के जत्थे में घरों को पैदल कूच
Comments
Post a Comment